Welcome to the Best Educational College in Ayodhya
Welcome to the best educational college in Ayodhya district. Where success is a tradition. Bhavdiya Group of Institutions , aims to be globally recognized as a premier institute of excellence, providing quality education and training to the rural area as well as other part of country for the development of the social & professional values and holistic skills. Further to create entrepreneurship and a conductive environment for the professionals in close co-operation with industries. The institutions aspires in bringing holistic transformation in students through co-curricular activities.
notice
- Announcement Bhavdiya Institute of Pharmaceutical Sciences and Research, Ayodhya in collaboration with the Ayodhya Cancer Care Foundation and under the aegis of the Vishwanath Cancer Care Foundation, Mumbai is organizing a comprehensive interactive session on Non-Communicable Diseases (NCDs) Screening. Event Details Date: September 3, 2026 Time: 10:45 AM onwards Venue: Bhavdiya Institute of Pharmaceutical Sciences and Research, Ayodhya Why You Should Participate Awareness & Prevention: As the Non-communicable diseases, such as hypertension, diabetes, and early-stage cancers often develop quietly without noticeable symptoms. Early detection is the most powerful tool for effective prevention and care. Learn practical ways to manage lifestyle risks and safeguard long-term health. Health is your most valuable asset, don't miss this opportunity to take a proactive step for your well-being. All students, faculty, and staff members are encouraged to attend and take advantage of this awareness program.
- पर्यावरण संरक्षण और “हरित परिसर-स्वच्छ परिसर” एवं “एक पेड़ मां के नाम” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से ग्राम सीबार स्थित संस्थान भवदीय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के परिसर में दो दिवसीय वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभियान में संस्थान के प्रबंधन, शिक्षकों और सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और संस्थान परिसर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया । इस कार्यक्रम में संस्थान परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि माननीय विधायक रुदौली विधानसभा श्री राम चंद्र यादव, मुख्य प्रबंध निदेशक श्री मिश्री लाल वर्मा, चेयरमैन इ.पी.एन. वर्मा, सचिव डॉ. अवधेश वर्मा, श्री आयुष वर्मा एवं निदेशक डॉ संजय कुशवाहा द्वारा पौधे लगाकर की गई। इसके बाद सभी विभागों के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए नीम, पीपल, बरगद, आंवला, सागौन और आम जैसे औषधीय, छायादार और फलदार के लगभग 200 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि महोदय ने ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण असंतुलन जैसी गंभीर समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को न केवल पौधे लगाने, बल्कि उनकी उचित देखभाल और संरक्षण करने का भी संकल्प दिलाया। संस्थान के मुख्य प्रबंध निदेशक श्री मिश्री लाल वर्मा ने बताया कि आज के समय में बढ़ता प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग पूरी दुनिया के लिए गंभीर चिंता का विषय है। वृक्षारोपण केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने का हमारा कर्तव्य है। हमारा लक्ष्य केवल पौधा लगाना नहीं, बल्कि उनके पेड़ बनने तक उनकी पूरी देखभाल करना है। संस्थान के चेयरमैन इ.पी. एन. वर्मा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना की और सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का सन्देश दिया । कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्थान के सचिव डॉ अवधेश वर्मा ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई प्रेषित की। वैश्विक जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौती पर चिंता व्यक्त करते हुए सचिव ने अपने संदेश में कहा कि वैश्विक जलवायु परिवर्तन के इस दौर में केवल पर्यावरण पर बात करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि हमें जमीनी स्तर पर सख्त एवं कड़े कदम उठाने होंगे। हमारी जिम्मेदारी पेड़ लगाने तक की ही नहीं है बल्कि उसकी सुरक्षा की भी जिम्मेदारी है । 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान न केवल हमारी जननी के प्रति सम्मान व्यक्त करने का माध्यम है, बल्कि यह इस धरती मां के प्रति भी हमारे कर्तव्यों को रेखांकित करता है। श्री आयुष वर्मा ने पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाने, जल संरक्षण करने, पृथ्वी को हरा-भरा रखने के प्रति सन्देश दिया। श्री कृष्ण कुमार पांडेय उर्फ खुन्नू पांडेय एवं धर्मसिंह चौहान ने बताया कि पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार है और इसी की वजह से हम सभी का जीवन है । इस अवसर पर डॉ. संजय कुशवाहा, निदेशक, भवदीय इंस्टीट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च अयोध्या ने कहा कि "वृक्ष धरा के भूषण हैं, करते दूर प्रदूषण हैं।" वृक्षारोपण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान न सिर्फ धरती को हरा-भरा बनाने की एक पहल है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और मां के प्रति हमारे सम्मान को भी दर्शाता है। डॉ रजनीश श्रीवास्तव, प्राचार्य भवदीय एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, डॉ शिशिर पाण्डेय, निदेशक, भवदीय इंस्टीट्यूट ऑफ़ बिज़नेस मैनेजमेंट एवं प्राचार्य, भवदीय मेडिकल कॉलेज एंड इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग, अयोध्या ने इस अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनायें प्रेषित की। अभियान के समापन समारोह के दौरान संस्थान के छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर प्रकृति को सुरक्षित रखने का सामूहिक संकल्प लिया। सभी ने पर्यावरण को शुद्ध और स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रकृति की रक्षा करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में प्रसाशनिक अधिकारी अभिषेक वर्मा, विभागाध्यक्ष सुधीर वर्मा, डॉ पतिराम मौर्या, प्राध्यापक प्रेम प्रसाद, ज्योति वर्मा, कुकी सिंह, ममता सिंह, रणविजय सिंह, डॉ विनोद वर्मा, क्रीड़ा प्रभारी शैलेश मिश्रा, विपुल सिंह, अनूप सिंह, सूर्यनाथ सिंह, जगदीश प्रसाद, प्रिया पटेल, राकेश पाण्डेय, सिम्पी शर्मा, शिव प्रसाद, अरुण मौर्या, शिवेंद्र प्रताप सिंह, मनोज शुक्ल, सतेंद्र सिंह, प्रतिभा सिंह, कीर्ति यादव, अंजली सिंह, नीलम, आलोक सिंह, अनुज सिंह, दिलीप वर्मा, अंशिका वर्मा सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।
- संस्थान के *समस्त निदेशक/प्राचार्य/विभागाध्यक्ष/प्राध्यापक एवं कर्मचारीगणों* को सूचित किया जाता है कि दिनांक *26/06/2026 (शुक्रवार)* को *मुहर्रम* के उपलक्ष्य में संस्थान में अवकाश रहेगा। दिनांक *27/06/2026 (शनिवार)* को पुनः संस्थान यथावत खुलेगा। I कृपया अपने स्तर से छात्र/छात्राओं को सूचित करने का कष्ट करें। *डॉ संजय कुशवाहा* निदेशक भवदीय ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स अयोध्या उत्तर प्रदेश
- Click भवदीय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस विशेष सत्र में संस्थान के उच्च प्रबंधन, चिकित्सा व नर्सिंग विंग, फार्मेसी, बिजनेस मैनेजमेंट, टीचर्स ट्रेनिंग डिपार्टमेंट के निदेशक, विभिन्न विभागों के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण और सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए सामूहिक रूप से योग अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक श्री शैलेश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में सभी ने 'Common Yoga Protocol' का पालन करते हुए विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम में ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन और चक्रासन जैसे शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करने वाले आसनों के साथ-साथ मानसिक शांति के लिए अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास किया गया। अंत में सभी ने कुछ मिनटों का सामूहिक ध्यान भी लगाया। भवदीय ग्रुप के प्रबन्ध तन्त्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की 12वीं अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संस्थान के समस्त अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों, कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया तथा जीवन प्रयत्न सभी को योग से जुड़े रहने की सलाह दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. संजय कुशवाहा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा: "योग केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि एक स्वस्थ जीवन शैली का आधार है। आज के इस दौर में जहाँ युवा मानसिक तनाव और डिजिटल थकान से जूझ रहे हैं, वहाँ योग उनके मानसिक संतुलन और फोकस को बढ़ाने का सबसे बेहतरीन माध्यम है। इस अवसर पर डॉ रजनीश श्रीवास्तव, प्राचार्य भवदीय एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, डॉ शिशिर पांडेय, निदेशक भवदीय इंस्टीट्यूट ऑफ़ बिज़नेस मैनेजमेंट, प्रशासानिक अधिकारी श्री अभिषेक वर्मा, प्राध्यापकगण सुधीर वर्मा, डॉ. विनोद वर्मा, प्रेम प्रसाद, ज्योति वर्मा, डॉ. स्नेहलता सिंह, सुनीता वर्मा,सुमित श्रीवास्तव, रण विजय सिंह, विपुल सिंह, जगदीश प्रसाद, प्रिया पटेल, शेर बहादुर मिश्रा, शिवेंद्र प्रताप सिंह, अनूप सिंह, पुष्पा वर्मा, कीर्ति मिश्रा, विशाल विश्वकर्मा सहित समस्त प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
- संस्थान के समस्त निदेशक/प्राचार्य/विभागाध्यक्ष/प्राध्यापक एवं कर्मचारीगणों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 25/12/2025, दिन गुरुवार को "क्रिसमस डे" के उपलक्ष्य में संस्थान में अवकाश रहेगा। दिनांक 26/12/2025, दिन शुक्रवार को संस्थान पुनः यथावत खुलेगा I कृपया अपने स्तर से छात्र/छात्राओं को सूचित करने का कष्ट करें। डॉ संजय कुमार कुशवाहा निदेशक भवदीय ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स अयोध्या उत्तर प्रदेश
-
भवदीय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारी गणों से अनुरोध है कि यदि आपको किसी भी प्रकार के औषधीय पौधे की जानकारी तथा पहचान हो तो इस तरह के पौधों को संकलित करके संस्थान परिसर में रोपित कराना सुनिश्चित करें । इस कार्य में सभी विभागों के छात्र/छात्राओं का सहयोग अवश्य लिया जाए।
पौधों को संग्रहित कर रोपित कराने हेतु अधो हस्ताक्षरी से संपर्क करें
डॉ संजय कुशवाहा, ग्रुप डायरेक्टर, भवदीय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस अयोध्या -
सूचना
संस्थान के समस्त निदेशक/प्राचार्य/विभागाध्यक्षों को सूचित किया जाता है कि शीत ऋतु के दृष्टिगत दिनांक 15/11/2025, दिन शनिवार से संस्थान के कार्यसमय में परिवर्तन किया गया है । दिनांक 15/11/2025 से 31/01/2026 तक संस्थान का कार्यसमय प्रातः 10:00 बजे से शाम 03:50 बजे तक रहेगा । उपरोक्तानुसार शिक्षण समय-सारणी में परिवर्तन कर लिया जाये ।
कृपया अपने स्तर से प्रध्यापकगणों, कर्मचारियों एवं छात्र/छात्राओं को सूचित करने का कष्ट करें।
डॉ संजय कुमार कुशवाहा निदेशक भवदीय ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स अयोध्या उत्तर प्रदेश -
सूचना
संस्थान के समस्त निदेशक/प्राचार्य/विभागाध्यक्ष/प्राध्यापकगण/कर्मचारीगण एवं छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 05/11/2025, दिन बुधवार को गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में संस्थान में अवकाश रहेगा।
दिनांक 06/11/2025, दिन गुरुवार को संस्थान पुनः यथावत खुलेगा
डॉ संजय कुमार कुशवाहा
निदेशक
भवदीय ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स अयोध्या उत्तर प्रदेश -
*सूचना*
*भवदीय ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, अयोध्या* के समस्त निदेशक, प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष, कर्मचारीगण एवं छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 01/11/2025, दिन शनिवार को *पँच कोसी परिक्रमा* के उपलक्ष्य में संस्थान में अवकाश रहेगा।
दिनांक 03/11/2025, दिन सोमवार को संस्थान पुनः व यथावत खुलेगा I
डॉ संजय कुमार कुशवाहा निदेशक भवदीय ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स अयोध्या उत्तर प्रदेश - सूचना संस्थान के समस्त निदेशक, प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष को सूचित किया जाता है कि दिनांक 30/10/2025, गुरुवार को 14कोसी परिक्रमा के उपलक्ष्य में संस्थान में अवकाश रहेगा I दिनांक 31/10/2025, शुक्रवार को संस्थान पुनः यथावत खुलेगा I डॉ संजय कुमार कुशवाहा निदेशक भवदीय ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स अयोध्या उत्तर प्रदेश
Bhavdiya Group of Institutions
Our Mentors

Prof. Vinay Kumar Pathak Ex Vice Chancellor
Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University Uttar Pradesh

Prof. Awadh Ram Ex. Vice Chancellor
Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith Varanasi
14
Years of Educational Experience
350
Faculty Members
5000
Bright Students
3200
Glorious Alumni
Bhavdiya Group of Institutions
Placement Partners
Bhavdiya Group of Institutions








View BGI Campus