+91 7081680000

Photo Gallery

Bhavdiya Group of Institutions photo gallery.

Back to Gallery

INTERNATIONAL YOGA DAY 2026

भवदीय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस विशेष सत्र में संस्थान के उच्च प्रबंधन, चिकित्सा व नर्सिंग विंग, फार्मेसी, बिजनेस मैनेजमेंट, टीचर्स ट्रेनिंग डिपार्टमेंट के निदेशक, विभिन्न विभागों के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण और सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए सामूहिक रूप से योग अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक श्री शैलेश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में सभी ने 'Common Yoga Protocol' का पालन करते हुए विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम में ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन और चक्रासन जैसे शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करने वाले आसनों के साथ-साथ मानसिक शांति के लिए अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास किया गया। अंत में सभी ने कुछ मिनटों का सामूहिक ध्यान भी लगाया। भवदीय ग्रुप के प्रबन्ध तन्त्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की 12वीं अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संस्थान के समस्त अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों, कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया तथा जीवन प्रयत्न सभी को योग से जुड़े रहने की सलाह दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. संजय कुशवाहा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा: "योग केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि एक स्वस्थ जीवन शैली का आधार है। आज के इस दौर में जहाँ युवा मानसिक तनाव और डिजिटल थकान से जूझ रहे हैं, वहाँ योग उनके मानसिक संतुलन और फोकस को बढ़ाने का सबसे बेहतरीन माध्यम है। इस अवसर पर डॉ रजनीश श्रीवास्तव, प्राचार्य भवदीय एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, डॉ शिशिर पांडेय, निदेशक भवदीय इंस्टीट्यूट ऑफ़ बिज़नेस मैनेजमेंट, प्रशासानिक अधिकारी श्री अभिषेक वर्मा, प्राध्यापकगण सुधीर वर्मा, डॉ. विनोद वर्मा, प्रेम प्रसाद, ज्योति वर्मा, डॉ. स्नेहलता सिंह, सुनीता वर्मा,सुमित श्रीवास्तव, रण विजय सिंह, विपुल सिंह, जगदीश प्रसाद, प्रिया पटेल, शेर बहादुर मिश्रा, शिवेंद्र प्रताप सिंह, अनूप सिंह, पुष्पा वर्मा, कीर्ति मिश्रा, विशाल विश्वकर्मा सहित समस्त प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।