Bhavdiya Group of Institutions photo gallery.
24-09-2026
भवदीय इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेस एंड रिसर्च, अयोध्या में फार्माकोविजिलेंस सप्ताह 2026 के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने औषधि सुरक्षा, तर्कसंगत औषधि उपयोग एवं फार्माकोविजिलेंस के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए आकर्षक एवं रचनात्मक रंगोलियां प्रस्तुत कीं।
प्रतियोगिता में कुल 8 समूहों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष दो समूहों का चयन किया गया। प्रथम स्थान बी.फार्मा तृतीय वर्ष की साक्षी नंद, मनीषा राजभर एवं अविनाश राय की टीम ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान बी.फार्मा द्वितीय वर्ष की देवंशी यादव, दृष्टि सिंह, शिखा शर्मा एवं मुस्कान की टीम ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में संस्थान के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. संजय कुशवाहा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी रचनात्मकता एवं प्रतिभा की सराहना की।
रंगोली प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. रजनीश श्रीवास्तव, प्रिंसिपल, BEI; तथा डॉ. शिशिर पाण्डेय, डायरेक्टर, BIBM द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल ने रंगोलियों की रचनात्मकता, विषय-वस्तु एवं प्रस्तुतीकरण की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में संस्थान के मुख्य प्रबंधक माननीय श्री मिश्री लाल वर्मा जी, अध्यक्ष इंजीनियर पी. एन. वर्मा जी, सचिव डॉ. अवधेश वर्मा एवं वाइस प्रेसिडेंट श्री आयुष वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं रचनात्मकता की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ-साथ औषधि सुरक्षा एवं फार्माकोविजिलेंस के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिला। कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर श्रीमती ज्योति वर्मा रहीं।







